रेवांचल टाइम: बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने जीजा के सिर पर हमला कर दिया|जिसके बाद आरोपी युवक के पिता ने बेटे को बचाने के लिए एक्सीडेंट में दामाद के घायल होने की बात बोलकर भर्ती करा दिया|जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई|घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर लिया है|
बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि विगत 21 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम धमनी पाटन निवासी 30 वर्षीय संतोष चौधरी का मनकेडी में एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है|सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी|
मर्ग जांच में हुआ खुलासा-
बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की गई तो पता चला कि विगत 8 दिसंबर को ग्राम धामली पाटन निवासी 30 वर्षीय संतोष चौधरी अपनी ससुराल मनकेडी गया था| ससुराल में किसी बात को लेकर संतोष का अपने ससुर पुन्नू चौधरी से विवाद हो गया और संतोष ने ससुर पुन्नू पर खतरे से हमला कर दिया| इसके बाद संतोष गांव के सरपंच के घर जाने के बाद बोल कर निकल गया| बाकी लोग भी सरपंच के घर जाने के लिए निकले| इसी बीच पुन्नू के बेटे तोफान चौधरी को पता चला कि जीजा संतोष ने उसके पिता पुन्नू के साथ मारपीट की है|जिसके बाद तोफान गुस्से में आ गया| संतोष चौधरी बाइक से सरपंच के घर जा रहा था इसी बीच रास्ते में हनुमान मंदिर के पास उसे तोफान मिल गया|
तोफान ने जीजा संतोष को देखा तो गुस्से में आकर राड से उसके सिर पर हमला कर दिया| हमले में संतोष के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह बाइक से नीचे गिर गया था| इस घटना को छुपाने के लिए तोफान के पिता पुन्नू चौधरी ने घायल संतोष को उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया और बताया कि संतोष एक्सीडेंट में घायल हुआ है| मार्ग जांच पीएम रिपोर्ट एवं लोगों के कथन में यह पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी तोफान चौधरी एवं उसके पिता पुन्नू चौधरी के खिलाफ हत्या एवं साक्ष छुपाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है|
No comments:
Post a Comment